स्किल इंडिया​

स्किल इंडिया

स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग से संबंधित कौशल प्रशिक्षण लेने में सक्षम बनाना है. इससे उन्हें बेहतर आजीविका हासिल करने में मदद मिल सकती है. मोदी सरकार स्किल इंडिया योजना के जरिये कम पढ़े लिखे या 10वीं, 12वीं कक्षा बीच में स्कूल छोड़ने वाले युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देती है

15 जुलाई 2015 को अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “स्किल इंडिया मिशन” यानि राष्ट्रिय कौशल विकास योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक स्किल इंडिया मिशन देश के युवाओं का कौशल विकास कर उनके अनुरूप काम दिलवाना है। यह मिशन बेरोजगार युवाओं को कुशलता प्रदानकर रोजगार दिलाने का कार्य करता है। स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत 4 अन्य योजना (राष्ट्रिय कौशल विकास मिशन, कौशल विकास और उद्यमिता के लिए राष्ट्रिय नीति, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और कौशल ऋण योजना) को सम्मिलित करके की गई है। स्किल इंडिया मिशन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है।